Wednesday, 16 August 2017

फिल्‍म पीआरओ संजय भूषण पटिलाया की रॉकिंग बर्थडे पार्टी पर झूमे स्‍टार


आज फिल्‍म पीआरओ संजय भूषण पटिलाया ने अपना 28वां जन्‍मदिन मुंबई में बहुत की यूनिक अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस रॉकिंग बर्थडे पार्टी को जहां संजय भूषण के दोस्‍तों ने यादगार बनाने की भरपूर प्रयास किया, वहीं कई भोजपुरी फिल्‍म स्‍टारों ने उन्‍हें बधाई दी और डांस फ्लोर पर जमकर मस्‍ती की। पार्टी की शुरूआत संजय भूषण द्वारा केक काटकर हुई, जिसके बाद बधाईयों का दौर चला। फिर डांस फ्लोर पर फिल्‍मी सितारों के साथ संजय भूषण भी ठुमके लगाने में पीछे नहीं रहे।    









































मूलत: इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) से ताल्‍लुक रखने वाले संजय भूषण पटियाला आज सिनेमा इंडस्‍ट्री के एक बेहद मंजे हुए पीआरओ हैं। यही वजह है कि सिने जगत में वे सबसे भरोसेमंद पीआरओ हैं, जिनका फिल्‍म मेकरों के बीच जबरदस्‍त डिमांड रहता है। हालांकि उन्‍होंने अपने 12 साल के करियर में अब तक 350 से भी अधिक विभिन्‍न भाषाओं की फिल्‍मों की पब्लिसिटी की है, जिसमें हिंदी, मराठी, पंजाबी, और गुजारती फिल्‍में हैं। मगर भोजपुरी सिनेमा से उनका खासा लगाव रहा है।

अगर देखा भी जाए संजय भूषण ने अपने फिल्‍म पीआर करियर की शुरूआत सुदीप पांडेय स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म ‘भोजपुरी भैया’ से की थी। उसके बाद एक पर एक हिट फिल्‍मों को जन – जन तक पहुंचाने में इनकी कार्य कुशलता का जवाब नहीं है। मुंबई से लेकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश जैसे जगहों पर भी इनमें फिल्‍मों की पब्लिसिटी बखूबी करने की काबिलियत है। असल लाइफ में शांत दिखने वाले संजय भूषण अपनी प्रोफेशनल लाइफ के प्रति काफी डेडिकेटेड हैं, तभी तो फिल्‍मों के अलावा फिल्‍मी स्‍टार भी अपने प्रोमोशनल एक्टिविटी के लिए इन्‍हें चुनते हैं। 

No comments:

Post a Comment