मौका था भोजपुरी फिल्म अवार्ड २०१४ का जहा पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े लोग और कई बड़े नेता मौजूद थे और इन सभी के सामने अवधेश मिश्रा ने रानी चटर्जी से अपने प्यार का इजहारकरते हुए ‘आय लव यू ‘कह दिया.जी हाँ दोस्तों पिछले दिनों मुंबई में हुए भोजपुरी फिल्म अवार्ड कार्यक्रम के दौरान रानी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया और वही इस कार्यक्रम को होस्ट कर रहेअवधेश मिश्रा ने मौका पाकर मंच से निचे उतर कर रानी के पास जा पहुंचे और अपने हाथ पर रानी का हाथ रखकर कह दिया ''रानी आय लव यु '. आपको यह भी बता दे जब अवधेश रानी से अपनेप्यार का इजहार कर रहे थे उस समय अवधेश के पत्नी और रानी की मम्मी भी मौजूद थी पर अवधेश ने किसी की परवाह ना करते हुए रानी से कर दी अपने दिल की बात.अब जब अवधेश मिश्रा नेरानी को प्रपोज़ कर ही दिया तो रानी ने भी अपने अंदाज में अवधेश के प्यार के इजहार को कुछ इस तरह से
जवाब दिया ''प्यार में पागल भइल ठीक नइखे ,अंजानी रहिया धइल ठीक नइखे,मगरूरदिलवा हो जाए ना हमरो तारीफ इतना कइले ठीक नइखे ''.रानी के इस जवाब के बाद उपस्तिथ सभी लोग ठहाके लगाकर हँसने लगे और अवधेश के इस प्यार के इजहार को कोई जवाब न मिलपाया.इस मजाक मस्ती के कारण अवार्ड समारोह की शाम और भी हसीन और मजेदार बन गई.
