Tuesday, 30 December 2014

अपने भोजपुरी भाषा की जीत के लिए मैदान में उतेरगी मनोज तिवारी की टीम

10 मार्च से सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग शुरू होने के लिए तैयार है और 8 टीमों की इस क्रिकेट लीग में भोजपुरी दबंग टीम की तैयारी बड़े ही जोरो से शुरू है .अब तक की भोजपुरी दबंग टीम का परफॉरमेंस प्रशंशा लायक है क्योंकि यह टीम जब भी मैदान में होती है सामने वाली टीम के पसीने छूटने लगते है .अपने अच्छे परफॉरमेंस और इस सीजन के प्रैक्टिस को देख कर तो यही लगता है की इस बार फाइनल में अगर कोई टीम जीतेगी तो वह होगी भोजपुरी दबंगक्योंकि टीम के सभी खिलाडी काफी जोश और हर्षोउलास से मैदान में घंटो तक प्रैक्टिस कर पसीना बहा रहे है.



भोजपुरी दबंग टीम के कप्तान मनोज तिवारी जो सांसद होने के बावजूद मैदान में कसरत करते नजर आ रहे है घंटो तक धुप में प्रैक्टिस कर रहे है क्योंकि मनोज चाहते है की इस साल उनकी भोजपुरी दबंग टीम सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की विजेता बने और यह सब सिर्फ और सिर्फ अपने भोजपुरी भाषा और अपनी भोजपुरी लोगो के लिए मनोज कर रहे है .मनोज तिवारी हमेशा से ही भोजपुरी भाषा को विश्व स्तर पर ले जाना चाहते है वे चाहते है की भोजपुरी भाषा जिस तरह भारत का हिस्सा है उसी प्रकार पूरी विश्व की जनता भी भोजपुरी भाषा के बारे में जाने इसलिए हर कदम पर अपने भोजपुरी भाषा के लिए जितना हो सके उतना मनोज अपना योगदान करते है यही कारण है की वे अपने टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साषित करते रहते है और वे स्वयं भी बहुत मेहनत कर रहे है .
१० जनवरी से शुरू हो रही सेलिब्रिटी क्रिकेट टीम में भोजपुरी दबंग का पहला मुकाबला बंगाल टाइगर से शाम ७ बजे से होगा.

No comments:

Post a Comment