अपने पहले मैच में मुंबई हिरोस से हारने के बाद अपने अगले मैच में सामने वाली टीम को धूल चटाने आ रहे है भोजपुरी दबंग टीम के खिलाडी.जी हाँ दोस्तों अपने अगले मैच की तैयारी में जोरो-शोरो से मैदान में प्रैक्टिस कर रहे है भोजपुरी दबंग टीम.भोजपुरी दबंग का प्रदर्शन हमेशा से ही अच्छा रहा है और आगे भी इस टीम का प्रदर्शन दूसरे टीम के मुकाबले अच्छा हो इसलिए टीम के सभीखिलाडी कई-
कई घंटो मैदान में प्रैक्टिस कर रहे है.पिछले दिनों मुंबई में सभी खिलाड़ी एक जुट होकर प्रैक्टिस करते नजर आये.सभी खिलाड़ी जो अपनी फिल्मो की शूटिंग में हमेशा व्यस्त रहते हैउन सभी ने अपनी टीम और अपने भोजपुरी के लिए अपना कीमती समय निकाला और प्रैक्टिस के लिए मैदान में पहुंचे और प्रैक्टिस के दौरान काफी पसीना बहाया .
भोजपुरी दबंग के कप्तान मनोज तिवारी हमेशा की तरह अपने टीम के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहते है .सांसद ,एक्टर,और अब क्रिकेट टीम के कप्तान मनोज तिवारी हमेशा अपने कामको बखूभी करते है और जब वे मैदान में होते है तब सामने की टीम वालो के छक्के छुड़ा देते है क्योंकि उनका प्रदर्शन हमेशा ही बहुत अच्छा होता है.अपने अगले मैच की तैयारी में जुटे इस टीम केसभी खिलाड़ियों में काफी उत्त्साह भरा है जिसे देख कर यही लग रहा है की अगले मैच जीत भोजपुरी दबंग की ही होगी.

No comments:
Post a Comment