Monday, 29 June 2015

राजीव मिश्रा का अनोखा एल्बम 'पागल मनवा रे'


   राजीव मिश्रा टेलीविज़न इंडस्ट्री का एक जाना -माना नाम है जिनका कई बड़े-बड़े टीवी चैनल और टीवी सीरियल्स में अहम योगदान रहा है .राजीव मिश्रा एक बहुत  ही अच्छे सिंगर और एक्टर  है .राजीव दर्शको के मनोरंजन के लिए कुछ कुछ नया करते रहते है .अब तक कई एल्बम का निर्माण कर दर्शको के बीच उनका मनोरंजन करनेवाले राजीव बहुत जल्द अपनी भक्ति एल्बम के साथ दर्शको का मनोरंजन करने रहे है जिसका नाम है 'पागल मनवा रे' जिसके सभी गाने राजीव ने गाये है और गीत-संगीत मुन्ना दुबे का दिया हुआ है.
   'पागल मनवा रे' यह एल्बम भजन संग्रह है जिसमे कुल 8 गाने है और सभी गाने अलग-अलग तरह के है .वी-जी ऑडियो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा यह एल्बम बहुत जल्द दर्शको के बीच होगा.बहुत जल्द सावन का महीना शुरू होनेवाला है और सावन के महीने में भगवान शिव के नाम से देवघर झूम  उठता है क्योंकि श्रद्धाुलु देवघर जाकर भगवान शिव की पूजा -अर्चना करते है .देवघर जानेवाले भक्तो के लिए भी राजीव मिश्रा ने एल्बम का निर्माण किया है जिसका नाम है 'बम बम बोल रहलबा देवघर ' जो बहुत जल्द रिलीज़ किया जाएगा.

   'पागल मनवा रे' और 'बम बम बोल रहलबा देवघर ' के बाद राजीव बहुत जल्द 'वाट्सअप वाली ' इस एल्बम पर काम शुरू करनेवाले है .अपनी आवाज़ और एल्बम में अपने परफॉरमेंस के जरिये लोगो की वाह-वाहिया बटोरने वाले राजीव आगे भी दर्शको का मनोरंजन करने के लिए कुछ कुछ नया करते रहेंगे .

आर्यन एवं सीमा का आईटम सांग 'आत्मा ' में


   
वाइट नॉर्स मीडिया के बैनर तले बन रही फिल्म 'आत्मा ' की शूटिंग मुंबई में जोरो-शोरो से शुरू की गयी.मुंबई के मढ़ स्तिथ मनीषा बंगलो में शुरू किये गए पहले दिन की शूटिंग के दौरान  आईटम सांग शूट किया गया जिसमे अभिनेता आर्यन सिंह और सीमा सिंह एक साथ थिरकते नजर आएँगे ,वही के.के.गोश्वामी भी सीमा के साथ रोमांटिक अंदाज में सीमा सिंह को किस करते हुए गाने में दिखेंगे . इस आईटम सांग को कोरिओग्राफ किया कानु मुखर्जी ने जो   भोजपुरी फिल्मो के नंबर वन कोरिओग्राफर  है.फिल्म में  दीपक भाटिया ,बृजेश त्रिपाठी ,निशा सिंह,मनमौजी सिंह भी नजर आएँगे .फिल्म का निर्देशन राजेश पटेल कर रहे है वही निर्माता शिव आर्यन है.
    'आत्मा ' टाइटल से अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म हॉरर है और लोगो को काफी डराएगी .फिल्म के निर्देशक राजेश पटेल ने बताया की ''फिल्म का कांसेप्ट काफी नया और बिलकुल हटकर है .आज-कल के फिल्मो में दर्शको को कुछ नयापन देखने को नहीं मिलता पर हमारी यह फिल्म दर्शको को खूब लुभाएंगी  .फिल्म में सभी कलाकार काफी सुलझे हुए और टेलेंटेड है जिनका अभिनय भी फिल्म में दर्शको को बेहद पसंद आएगा .'' 

   इस फिल्म में निशार खान मुख्य भूमिका में नजर आएँगे जिन्होंने अभी-अभी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है.निशार इन दिनों फिल्म 'शिवरक्षक ' की शूटिंग कर रहे है जिसमे रानी चटर्जी उनके अपोजिट है .बहुत जल्द निशार 'आत्मा 'की शूटिंग शुरू करेंगे .

एक्टर से सिंगर बने विनय आनंद


    अब तक कई भोजपुरी और हिंदी फिल्मो में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शको के चहिते बने एक्टर विनय आनंद को अब तक दर्शको ने कॉमेडी करते देखा है,इमोशनल होते हुए देखा है ,एक्शन करते देखा है,रोमांस करते भी देखा है पर पहली बार विनय अपने हिप-हॉप अंदाज में डांस करते और गाना गाते दिखाई देंगे .विनय की बहुत जल्द रीमिक्स एल्बम दर्शको के बीच आनेवाली है ज्सिका नाम है  'विनय आनंद वर्ल्ड वाईड विन '.इस एल्बम में कुल गाने है जिसमे विनय विदेशी गोरियों के साथ मॉडर्न तरीके के ठुमके लगाते नजर आएँगे .विनय ने भोजपुरी और हिंदी दोनों इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग से यह साबित कर दिया है की वे एक बेहतर एक्टर है पर इस एल्बम के रिलीज़ होने के बाद विनय एक अच्छे सिंगर के रूप में भी लोगो के बीच छा जाएंगे .

   इस  म्युजिक विडियो में संगीत दिया है दुर्गेश विश्वकर्मा और विनय आनंद ने इस म्युजिक विडियो को डायरेक्ट किया है ज्योति आनंद ने। निर्माता हैं विनय  आनंद की कंपनी फ्लाईंग हार्सेस ने। गीत लिखे हैं संजय कबीर और मीत गौड़  ने। विनय की यह एल्बम बहुत  जल्द वर्ल्ड वाइड रिलीज़ किया जाएगा और हमे पूरी उम्मीद है की दर्शको को यह एल्बम बहुत पसंद आएगा .

Thursday, 18 June 2015

मरियम से मिले पीएम

भागवत गीता क्विज प्रतियोगिता जीतने वाली 12 साल की मरियम आसिफ सिद्दीकी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने 7 रेस कोर्स स्थित उनके आवास पर पहुंची। इस मौके पर मरियम के पिता आसिफ नसीम सिद्दीकी और मां फरहान आसिफ सिद्दीकी भी मौजूद रहे।पीएम ने मरियम को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना भी की। बता दें कि मरियम के पिता आसिफ पेशे से पत्रकार हैं।‘इस्कॉन’ द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता प्रतियोगिता में मुंबई के एक स्कूल की छठी कक्षा की 12 वर्षीय मरियम आसिफ सिद्दीकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में मुम्बई के 195 स्कूलों के 4,500 से ज्यादा बच्चों से हिस्सा
लिया था।

Tuesday, 16 June 2015

चोरी करते पकड़ी गयी रानी चटर्जी

पिछले कई  सालो से भोजपुरी फिल्मो में कई प्रकार के अलग-अलग किरदारों को निभाकर दर्शको का दिल चुराने वाली रानी ,चोरी करते पकड़ी गयी है ,अपने चाहनेवालों का दिल चुरानेवाली रानी इस बार पैसे और गहने चोरी करते पकड़ी गयी है जो काफी चर्चा का विषय बन गया है .अगर आप समझ रहे है की एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मे देने वाली रानी सच में चोरनी बन गयी है तो हम आपको बता दे की आप बिलकुल गलत है क्योंकि रानी चोरनी तो बनी है पर अपनी आनेवाली फिल्म 'शिव रक्षक' में जिसमे वह एक चोरनी का किरदार निभा रही है .

  इस फिल्म में रानी काफी हॉट और सेक्सी अवतार में नजर आएंगी जिसका इंतजार दर्शको को काफी समय से है.और दर्शकों को पहली बार रानी एक ग्लैमरस चोरनी के रूप में परदे पर नजर आएंगी .   'शिव रक्षक ' इस फिल्म में नवोदित कलाकार निशार खान रानी के अपोज़िट नजर आएँगे जो महुआ चैनल के रियलिटी शो 'नाच नचईया धूम मचईया' के प्रतियोगी रह चुके है .इस फिल्म का निर्देशन दिनेश यादव कर रहे है वही बाकि कलाकारों में संजय पाण्डेय,अयाज़ खान,अनूप जी ,सीमा सिंह जैसे अन्य कलाकार है.