Friday, 5 June 2015

धीरेन्द्र चौबे आयोजित करेंगे भोजपुरी अवार्ड समारोह


    भोजपुरी फिल्मो की बहुचर्चित फिल्म निर्माण कम्पनी माँ केला देवी फिल्म्स के बैनर तले  अब तक कई सुपरहिट फिल्मे भोजपुरी इंडस्ट्री को मिल चुकी है ,लेकिन फिल्मो के अलावा अब यह बैनर बहुत जल्द भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह का आयोजन करने जा रहा है.बहुचर्चित निर्माता धीरेन्द्र चौबे की फिल्मे हमेशा धमाल मचाती है पर इस बार धीरेन्द्र चौबे अपने अवार्ड समारोह से धमाल मचाएंगे,जो ऑगस्ट में किया जाएगा .

   धीरेन्द्र चौबे की फिल्म  'नहले पे दहला ' की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है और इन दिनों फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जोरो-शोरो  से चल रहा है .भोजपुरी अवार्ड समारोह का आयोजन कर रहे धीरेन्द्र चौबे काफी बड़े पैमाने पर यह अवार्ड समारोह  आयोजित करने जा रहे है जिसमे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े निर्माता -निर्देशक ,अभिनेता ,अभिनेत्री ,तकनीशियन ,लेखक  को उनके बेहतरीन कार्यो के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा .

No comments:

Post a Comment