Thursday, 4 June 2015

'मिस कनकपुर हाजिर हो' को लेकर काफी उत्साहित है रवि किशन

सुपरस्टार रवि किशन की कॉमेडी और एक अलग तरह के सब्जेक्ट पर बनी फिल्म  'मिस कनकपुर हाजिर हो' को रिलीज़ होने के लिए बस कुछ और दिन बचे है .फिल्म में हरियाणवी भाषा बोलते दिखेंगे रवि किशन और फिल्म की पूरी शूटिंग और डबिंग के दौरान रवि ने हरियाणवी भाषा को खूब एन्जॉय किया और बहुत अच्छी तरह से बोला भी.   इस फिल्म में अन्नू कपूर,हर्षिता भट्ट ,राहुल बग्गा ,ओम पूरी जैसे अन्य कलाकार है .इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने पत्रकार विनोद कापड़ी ने किया है जिन्होंने एक ऐसे सब्जेक्ट पर फिल्म बनाई है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता .

   अब तक हर तरह के अलग -अलग सब्जेक्ट की फिल्मो में काम कर चुके रवि किशन को यह फिल्म काफी प्रभावित की है क्योंकि रवि मानते है की आज के युग में अगर कोई लड़की या औरत सुरक्षित नहीं है तो एक जानवर कैसे सुरक्षित हो सकता है .आपको बता दे की इस फिल्म में एक भैस पर हुए बलात्कार की कहानी को पुरे फिल्म में दर्शाया गया है जिसका नाम कनकपुर है और पूरी फिल्म में वह भैस की भूमिका काफी अहम है .रवि बताते है की इस फिल्म में भैस फिल्म की हीरोइन है और कहानी फिल्म का हीरो .हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया और बॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन और जाने-माने निर्माता निर्देशक राजू हिरानी सहित कई सितारों ने इस फिल्म के ट्रेलर और कलाकारों की काफी तारीफ की.26 जून को रिलीज़ हो रही यह फिल्म दर्शको को बहुत पसंद आएँगी इसकी पूरी गारंटी है .

रवि किशन की हाल ही हिंदी कॉमेडी फिल्म 'सेकंड हैंड हस्बैंड ' का ट्रेलर लांच किया गया जिसमे पंजाबी सिंगर गिप्पी गरेवाल और टीना आहूजा मुख्य भूमिका में है .इस फिल्म में भी रवि का एल अलग अंदाज दर्शको के बीच आएगा

No comments:

Post a Comment