राजीव मिश्रा टेलीविज़न इंडस्ट्री का एक जाना -माना नाम है जिनका कई बड़े-बड़े टीवी चैनल और टीवी सीरियल्स में अहम योगदान रहा है .राजीव मिश्रा एक बहुत ही अच्छे सिंगर और एक्टर है .राजीव दर्शको के मनोरंजन के लिए कुछ न कुछ नया करते रहते है .अब तक कई एल्बम का निर्माण कर दर्शको के बीच उनका मनोरंजन करनेवाले राजीव बहुत जल्द अपनी भक्ति एल्बम के साथ दर्शको का मनोरंजन करने आ रहे है जिसका नाम है 'पागल मनवा रे' जिसके सभी गाने राजीव ने गाये है और गीत-संगीत मुन्ना दुबे का दिया हुआ है.
'पागल मनवा रे' यह एल्बम भजन संग्रह है जिसमे कुल 8 गाने है और सभी गाने अलग-अलग तरह के है .वी-जी ऑडियो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा यह एल्बम बहुत जल्द दर्शको के बीच होगा.बहुत जल्द सावन का महीना शुरू होनेवाला है और सावन के महीने में भगवान शिव के नाम से देवघर झूम उठता है क्योंकि श्रद्धाुलु देवघर जाकर भगवान शिव की पूजा -अर्चना करते है .देवघर जानेवाले भक्तो के लिए भी राजीव मिश्रा ने एल्बम का निर्माण किया है जिसका नाम है 'बम बम बोल रहलबा देवघर ' जो बहुत जल्द रिलीज़ किया जाएगा.
'पागल मनवा रे' और 'बम बम बोल रहलबा देवघर ' के बाद राजीव बहुत जल्द 'वाट्सअप वाली ' इस एल्बम पर काम शुरू करनेवाले है .अपनी आवाज़ और एल्बम में अपने परफॉरमेंस के जरिये लोगो की वाह-वाहिया बटोरने वाले राजीव आगे भी दर्शको का मनोरंजन करने के लिए कुछ न कुछ नया करते रहेंगे .

No comments:
Post a Comment