बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और दिल्ली गर्ल मीरा राजपूत की शादी अगले महीने की 10 तारीख को है। खबरों की मानें तो यह शादी बेहद निजी सेरेमनी के तहत होगी, जिसमें वर-वधू पक्ष के अलावा चुनिंदा दोस्त शामिल होंगे। हालांकि, शादी के बाद शाहिद ग्रैंड रिसेप्शन दे सकते हैं। सूत्रों की मानें तो शाहिद और मीरा हनीमून पर नहीं जाएंगे। इसका कारण उनकी अपकमिंग फिल्म 'शानदार' है।
शादी के सभी कार्यक्रमों से फ्री होते ही शाहिद 'शानदार' में अपनी को-स्टार आलिया भट्ट संग फिल्म के प्रमोशन में जुट जाएंगे।अब सवाल उठता है कि मीरा इस दौरान क्या करेंगी तो सूत्र यह बताते हैं कि वे शादी के बाद जुहू में अपने नए फ्लैट के रख रखाव में व्यस्त हो जाएंगी, जो शाहिद ने पिछले साल ही खरीदा है।
शादी से पहले घूम आए मलेशिया
शाहिद और मीरा हनीमून पर भले ही न जाएं, लेकिन कुछ दिनों पहले IIFA अवॉर्ड्स के दौरान दोनों मलेशिया में थे। सूत्रों के अनुसार, "शाहिद मीरा को अपने साथ मलेशिया ले गए थे। हालांकि, इस दौरान वे मीडिया से उन्हें छिपाते रहे। कथिततौर शाहिद ने इस दौरान मीरा के लिए अलग होटल में रूम बुक कराया था। कहा जा रहा है कि यह दौरा उनके लिए मिनी वेकेशन के जैसा था।
शादी में परोसा जाएगा शाकाहारी खाना
खबर यह है कि शाहिद और मीरा की शादी में मेहमानों को जो खाना परोसा जाएगा, वह पूरी तरह शाकाहारी होगा। सूत्रों के अनुसार, ऐसा शाहिद के वेजिटेरियन होने की वजह से नहीं, बल्कि वर और वधू दोनों के पेरेंट्स के कहने पर हो रहा है। दरअसल, दोनों परिवार राधा स्वामी सत्संग व्यास के अनुयायी हैं। शादी में उनके गुरु भी शामिल होंगे। इसी वजह से उन्होंने शादी में वेजिटेरियन खाने का अरेंजमेंट करने का फैसला लिया।
रिसेप्शन में होगा दोनों तरह का खाना
एक ओर जहां यह चर्चा है कि शादी काफी निजी समारोह के तहत होगी, जिसमें फैमिली मेंबर्स के अलावा शाहिद और मीरा के चुनिंदा दोस्त शामिल हो सकते हैं। वहीं, सुना है कि शादी के बाद शाहिद ने एक रिसेप्शन देने का प्लान भी बनाया है, जिसमें वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों तरह का खाना सर्व किया जाएगा।
मेहमानों के नाम भी आने लगे सामने
अब बात करते हैं शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की तो खबर यह है कि बॉलीवुड से फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज, कुणाल कोहली, विकास बहल और प्रोड्यूसर मधु मंतेना सहित चुनिंदा सेलेब्स शादी अटेंड करने पहुंच सकते हैं। हालांकि, फाइनल लिस्ट अभी आनी बाकी है।
उम्र में शाहिद से 11 साल छोटी हैं मीरा
शाहिद और मीरा की सगाई 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर हुई थी। हालांकि, वे मीडिया की नजरों से छुपते रहे। सूत्रों की मानें तो मीरा की उम्र करीब 23 साल है, जबकि शाहिद 34 साल के हो चुके हैं। यानी कि शाहिद अपने से 11 साल छोटी लड़की से शादी करने जा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment