Saturday, 13 June 2015

सलमान खान 18 जून को लॉन्च करेंगे 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर

कबीर खान के निर्देशन में बन रही बहु-प्रतीक्षित फिल्म "बजरंगी भाईजान’ का टीज़र आने के बाद से फिल्म को लेकर पॉजिटिव वाइब है। उसका पहला गाना "सेल्फी ले ले रे’ की चर्चा भी फैंस के बीच बनी हुई है। अब अपने इस प्रोजेक्ट के प्रचार में खुद सलमान खान उतरने वाले हैं।
ज्ञात हुआ है कि अब औपचारिक तौर पर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। ये कार्यक्रम 18 जून को मुंबई में बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। खुद सलमान खान इस लॉन्च पर मौजूद होंगे। फिल्म ईद पर आनी है।

No comments:

Post a Comment