जी हां सलमान खान और कैटरीना कैफ की दोस्ती तो बॉलीवुड की मशहूर दोस्ती में एक हैं। इतना ही नहीं कभी एक-दूसरे के प्यार में रहे सलमान खान और कैटरीना कैफ में आज दूरियां काफी ज्यादा हो गई हैं। सलमान और कैटरीना के बीच इतनी ज्यादा दूरी होगी शायद किसी को उम्मीद भी नहीं थी, लेकिन अब जो भी हो सल्लू मियां पूरी तरह से अब खुद को कैटरीना से दूर करने में लगे हैं। इसका उदारहण अभी हाल ही में सामने आया है। सूत्रों की मानें तो कैटरीना और सलमान को एक साथ काम करने के लिए एक विज्ञापन कंपनी ने ऑफर दिया। इसके लिए उन्हें सात करोड़ रुपए की राशि ऑफर की गई थी,लेकिन सलमान तो सलमान हैं न। उन्होंने इस विज्ञापन में काम करने से साफ इंकार कर दिया।
हालांकि कहा जा रहा है कि कैटरीना ने इस विज्ञापन में काम करने की हांमी भर दी थी, लेकिन सलमान ने यहां अपना असली चेहरा दिखा दिया। शायद सलमान ने यहां पर अपना वही वाला डायलॉग दिखाया कि एक बार कमिटमेंट के बाद तो मैं अपने आप की भी नहीं सुनता हूं। अब तो ऐसा लगता है कि सलमान और कैटरीना कैफ की जोड़ी कभी सिल्वर पर्दे पर शायद ही देखने को मिले, क्योंकि सल्ामान खान के गुस्से से तो अब ऐसा नहीं लगता है। गौरतलब है कि सलमान खान से अलगाव के बाद भी कैटरीना उनके परिवार से जुड़ी हैं। कैटरीना अर्पिता खान की शादी में भी पहुंची थीं।

No comments:
Post a Comment