Monday, 15 June 2015

ये हैं Emraan Hashmi के डुप्लिकेट, सीरियल के ऑडिशन में आकर फंसे...

किसी सीरियल का ऑडिशन चल रहा हो और वहां कोई बॉलीवुड एक्टर आ जाए, तो जाहिर-सी बात है कि सारी भीड़ ऑडिशन देखना छोड़कर उनके पीछे भागने लगेगी। ऐसा ही हुआ वाराणसी के कैंट स्थित एक होटल में, जहां इमरान हाशमी की एंट्री होते ही भीड़ बेकाबू हो गई। फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार हो उठे। कोई उनसे ऑटोग्राफ मांग रहा था तो कोई सेल्फी लेना चाहता था, लेकिन फैन्स की सारी दीवानगी तब ठंडी पड़ गई, जब उन्हें पता चला कि वह इमरान हाशमी का डुप्लिकेट युवराज है।
एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस भी कर रही है। ऐसे में फैन्स को लगा कि इमरान यहां फिल्म के प्रमोशन के लिए आए हैं, लेकिन कुछ देर जब कहानी पर से पर्दा उठा तो फैन्स मायूस हो गए। दरअसल, मुंबई से आए युवराज हूबहू इमरान हाशमी की तरह दिखते हैं। उन्हें देखकर अक्सर लोगों को गलतफहमी हो जाती है और इस बार भी सीरियल के ऑडिशन के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

No comments:

Post a Comment