Tuesday, 9 June 2015

'दहशत ' मचाने आ रही है प्रियंका पंडित


    भोजपुरी फिल्मो की हॉट और सेक्सी अभिनेत्री प्रियंका पंडित बहुत जल्द दहशत मचाने वाली है और उनकी यह दहशत लोगो  को डराएगी नहीं उनका दीवाना बना देगी क्योंकि प्रियंका असल जिंदगी में नहीं बल्कि अपनी फ़िल्मी जिंदगी में दहशत मचाने वाली है क्योंकि उनकी आनेवाली फिल्म का नाम ही है 'दहशत' जिसका हाल ही में मुंबई में जोरो-शोरो से मुहूर्त किया गया.इस फिल्म में प्रियंका मुख्य भूमिका में नजार आएंगी और इस फिल्म में उनके हीरो सत्येन्द्र सिंह है.इन दोनों के साथ बाकि कलाकारों में राम मिश्रा ,संजय पाण्डेय,बालेश्वर सिंह,सुनील वर्मा,संतोष श्रीवास्तव,प्रेम बाबू शामिल है.इस फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव कर रहे है.

  प्रियंका की इस सप्ताह ज़ी टीवी पर शो ''नीली छतरीवाले 'प्रसारित हुआ है जिसमे प्रियंका ने डेज़ी नाम की मॉडर्न लड़की की भूमिका निभाई है जिसे लोगो ने काफी सराहा. बहुत जल्द प्रियंका की फिल्म 'ऐ बलमा बिहारवाला २' की शूटिंग शुरू होने वाली है.

No comments:

Post a Comment