खबर है कि दिव्यंका त्रिपाठी से ब्रेकअप के बाद टीवी के महाराणा प्रताप यानी शरद मल्होत्रा आजकर अपनी को-एक्ट्रेस अजबदे उर्फ रचना पारुलकर के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रहे हैं। सूत्र तो यहां तक इशारा कर रहे हैं कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, वे शरद और रचना ऐसी किसी भी बात से इनकार कर रहे हैं। रचना ने तो मामले में सफाई भी दे दी है।
उनका कहना है, "शरद एक बहुत अच्छे इंसान हैं और हम सिर्फ साथ-साथ काम करते हैं। रही बात उनके साथ समय बिताने की तो यदि मैं ऐसा चाहूं तो भी नहीं कर सकती। यह संभव ही नहीं है। दरअसल, शरद नैगांव में शूटिंग करते हैं और मैं फिल्मसिटी में। इसलिए हमारे पास एक-दूसरे के लिए समय ही नहीं है।"
इधर, शरद का अपना तर्क है। वे कहते हैं कि उनके ब्रेकअप के बाद ऐसी अफवाहें आई हैं, लेकिन इनसे उनकी जिंदगी में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।"
इसी साल मार्च में टूटा दिव्यंका-शरद का रिश्ता
बता दें कि दिव्यंका और शरद का रिश्ता इसी साल मार्च में टूटा है। इससे पहले वे 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। दोनों की लव स्टोरी टीवी सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के सेट पर शुरू हुई थी। सालों तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के बाद मार्च में खुद शरद ने इस बात की जानकारी दी थी कि दिव्यंका से उनका रिश्ता टूट गया है।
उन्होंने कहा था," हम आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग हुए हैं। हमारा अब तक का साथ बहुत प्यारा रहा। इससे जुड़ी कई खूबसूरत यादें हैं, जो हमें अलग-अलग रहने में सहारा देंगीं। हालांकि, अलग होना काफी दर्दनाक है और अटकलों से यह दर्द और भी बढ़ता है। हमारा मीडिया से अनुरोध है कि वे हमारे साथ को-ऑपरेट करें। ये हमारे अंतिम शब्द हैं और हम इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहते कि हमारे रिश्ते में क्या गलत हुआ। हम बस यही मानते हैं कि यही हमारी तकदीर में लिखा था।"
कौन हैं रचना पारुलकर
रचना इन दिनों पॉपुलर शो 'भारत का वीर पुत्र : महाराणा प्रताप' में महारानी अजबदे पंवार का किरदार निभा रही हैं। 10 अक्टूबर 1990 को मुंबई , महाराष्ट्र में जन्मी रचना टीवी एक्ट्रेस के साथ-साथ भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने नालंदा भरतनाट्यम नृत्य निकेतन से भरतनाट्यम में ग्रेजुएशन किया है, तो वहीं उमा डोगरा स्कूल और कत्थक से क्लासिकल कत्थक डांस की ट्रेनिंग भी ली है। इतना ही नहीं, रचना ने एक मॉडल के रूप में भी पहचान बनाई है। वे साल 2009 से टेलीविज़न इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।
एक्टिंग की शुरुआत
रचना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत जी टीवी के शो 'सात फेरे : सलोनी का सफ़र' (2005-2009) से की थी। इस शो में उन्होंने सलोनी सिंह(राजश्री ठाकुर) बेटी सावरी की युवावस्था को परदे पर जिया था। इसके बाद रचना ने 'सपनों से भरे नैना' (2011, स्टार प्लस) और एक मुट्ठी आसमान' (2013-14, जी टीवी) में भी काम किया है। अब वे सोनी टीवी पर 'भारत का वीर पुत्र : महाराणा प्रताप' में अजबदे का किरदार निभा रही हैं। यह दूसरा मौक़ा है, जब वे राजश्री ठाकुर के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले उनके डेब्यू टीवी शो 'सात फेरे...' में दोनों एक साथ नजर आई थीं।

No comments:
Post a Comment