Friday, 5 June 2015

नवाजुद्दीन सिद्दीक़ी की 'लतीफ़' ने छुआ सबका दिल


   5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर रिलीज़ हुई एक सोशल मैसेज देती फिल्म 'ऐन अनफोल्ड फैक्ट'-लतीफ़ में मुख्य भूमिका निभा रहे नवाजुद्दीन सिद्दीक़ी ने एक बार फिर अपने अभिनय से दर्शको का दिल जीत लिया .एक गर्दुल्ले की भूमिका को बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाया है नवाजुद्दीन ने .फिल्म की कहानी मुंबई के ड्रग माफियाओ पर दर्शायी गयी है जिनके कारण आज के युवा पीढ़ी किस तरह नशे का शिकार बनती है .फिल्म में यह यह बखूभी दर्शाया गया है की नशा करनेवालो को किस तरह से अपनी जिंदगी खोनी पड़ती है यही नहीं कई बार इंसान न चाहते हुए भी नशा करने पर किस तरह मजबूर हो जाता है यह फिल्म के माध्यम से  निर्देशक इसरार अहमद ने बहुत अच्छी तरह से दर्शाया है.


   पूरी फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ साथ मुरली  शर्मा ,मुकेश  तिवारी ,अखिलेन्द्र  मिश्रा ,प्रतिमा  काज़मी इन कलाकारों ने भी अपने बेहतरीन अभिनय से फिल्म में जान डाली है .पूरी फिल्म में  मुंबई के अमीर और गरीब लोगो के जनजीवन को बहुत ही बारीकी से दिखाया गया है .विश्व पर्यावरण दिवस पर रिलीज़ करने का सबसे बड़ा कारण यह भी है की इस फिल्म के माध्यम से फिल्म के निर्माता -निर्देशक सफाई के साथ -साथ नशा को लोगो से दूर करना चाहते है ताकि किसी भी इंसान की मृत्यु नशे के सेवन करने से न हो.यह फिल्म बड़े पैमाने पर पुरे भारत में प्रदर्शित की गयी है .

No comments:

Post a Comment