सुपरस्टार रवि किशन की एक्शन से भरपूर
धमाकेदार फिल्म 'रक्तभूमि ' को मुंबई और गुजरात में बंपर ओपनिंग मिली है .फिल्म मुंबई
और गुजरात में इस सप्ताह बड़े पैमाने पर प्रदर्शित हुई है और सभी शोज हॉउसफुल जा रहे
है . इस फिल्म में रवि किशन ने काफी धमाकेदार
एक्शन सींस किये है जिसे देखकर दर्शक थिएटर में सीटिया और तालिया बजा रहे है .साथ ही
साथ रवि और मोनालिशा के रोमांस को भी दर्शक बहुत पसंद कर रहे है .
श्रेया सिने विज़न प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस
फिल्म का निर्देशन फैसल रियाज ने किया है जिन्होंने एक बेहतरीन कहानी को बेहतर तरीके
से पूरी फिल्म में दर्शाया है ,यही कारन है की दर्शक फिल्म को बहुत एन्जॉय कर रहे है.
फिल्म की निर्मात्री श्रुति महेश्वरी , सह-निर्मात्री पूनम दामिनी है..रवि ओर मोनालिशा
के साथ फिल्म में एहसान खान,शशि किरण,सम्भावना सेठ ,और सीमा सिंह सभी ने फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय
का प्रदर्शन किया है..फिल्म में सीमा सिंह और सम्भावना सेठ ने लाजवाब आईटम सांग किये
है जो दर्शको को काफी पसंद आ रहे है
इस फिल्म में सभी गाने काफी अच्छे है जिन्हे दर्शक
काफी पसंद कर रहे है यही नहीं रवि द्वारा बोले
गए डायलॉग काफी धमाल मचा रहे है जिनमे से यह
डायलॉग 'जेकर नाथ भोले नाथ ,ऊ अनाथ कइसन होई ,जब भोले चाहियन दिन त रात कइसन
होई '' यह दर्शको को काफी पसंद आ रहा है .

No comments:
Post a Comment