बीते रोज कंगना रनोट और इमरान खान ने मुंबई के एक पीवीआर में फिल्म 'कट्टी बट्टी' का ट्रेलर लॉन्च किया। इवेंट के दौरान इमरान ग्रे सूट में स्पॉट किए गए। वहीं, कंगना डिजाइनर Delphine Manivet के येलो फुल स्कर्ट ड्रेस में नजर आईं। ऊपर फोटो में आप देख सकते हैं कि किस तरह इमरान अपनी लीड एक्ट्रेस की ड्रेस संवारते नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर निखिल आडवाणी और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर भी इवेंट में मौजूद थे। लॉन्चिंग के दौरान इमरान खान ने मीडिया से ढेर सारी बातें शेयर कीं।पिछले डेढ़ सालों से फिल्मों से दूरी बनाए हुए इमरान ने बताया कि उन्होंने 'कट्टी बट्टी' को शुरुआत में रिजेक्ट कर दिया था। इमरान बोले- "जब निखिल (फिल्म के डायरेक्टर) ने इसका आइडिया मेरे साथ शेयर किया, मैंने सीधे तौर पर उन्हें इनकार कर दिया था।" इमरान की बात को आगे बढ़ाते हुए निखिल ने बताया, "इमरान के रिस्पॉन्स से मैं निराश था, मैंने उन्हें कहानी सुनने के लिए बुलाया। नरेशन सुनने के बाद उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी।"कंगना के साथ पहली बार काम करने को लेकर इमरान बेहद एक्साइटेड है। दिलचस्प बात यह है कि उन्हें पहले भी साथ काम करने के कई ऑफर्स मिल चुके हैं। इमरान ने बताया, "कंगना और मेरी मुलाकात एक मैगजीन शूट के दौरान हुई थी। तब से ही हम अच्छे दोस्त बन गए थे। हमें साथ काम करने के कई ऑफर्स मिले। हालांकि, कुछ प्रोजेक्ट को उन्होंने, तो कुछ को मैंने रिजेक्ट कर दिया। यही वजह है कि हमारी जोड़ी स्क्रीन पर कभी साथ नजर नहीं आई।"फिल्म के ट्रेलर में कंगना (पायल) इमरान (मैडी) को उनकी अनहाइजेनिक हरकतों की वजह से डांटती दिखाई दे रही है। 32 वर्षीय इमरान से जब यह पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी अवंतिका मलिक भी उन्हें इस तरह डांटती हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए इमरान बोले- "हर आदमी को हफ्ते में एक बार डांट पड़ ही जाती है।"
बता दें, यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी और निखिल आडवाणी द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'कट्टी बट्टी' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, इसमें इमरान और कंगना लिव-इन पार्टनर्स के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होगी।
बता दें, यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी और निखिल आडवाणी द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'कट्टी बट्टी' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, इसमें इमरान और कंगना लिव-इन पार्टनर्स के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होगी।

No comments:
Post a Comment