Friday, 12 June 2015

अपने ग्लैमरस अवतार में लौटी रानी चटर्जी



     काफी समय से एक्शन ,ड्रामा, इमोशनल वाली फिल्मे करने के बाद अब एक बार फिर रानी अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आने वाली है उनकी आनेवाली फिल्म 'शिव रक्षक' में जिसकी शूटिंग इन दिनों यूपी में की जा रही है.इस फिल्म में रानी काफी हॉट और सेक्सी अवतार में नजर आएंगी जिसका इंतजार दर्शको को काफी समय से है.इतने सालो से भोजपुरी फिल्मो में कई प्रकार के अलग-अलग किरदारों को निभाकर दर्शको का दिल चुराने वाली रानी इस फिल्म में एक चोरनी का किरदार निभा रही है और दर्शकों को पहली बार रानी एक ग्लैमरस चोरनी के रूप में परदे पर नजर आएंगी .

   'शिव रक्षक ' इस फिल्म में नवोदित कलाकार निशार खान रानी के अपोज़िट नजर आएँगे जो महुआ चैनल के रियलिटी शो 'नाच नचईया धूम मचईया' के प्रतियोगी रह चुके है .इस फिल्म का निर्देशन दिनेश यादव कर रहे है वही बाकि कलाकारों में संजय पाण्डेय,अयाज़ खान,अनूप जी ,सीमा सिंह जैसे अन्य कलाकार है.कई सालो से भोजपुरी फिल्मो में दर्शको का  अपने अभिनय से मनोरंजन करनेवाली रानी को हाल ही में मोस्ट पॉप्युलर अभिनेत्री के अवार्ड से सम्मानित किया गया है .

No comments:

Post a Comment