Tuesday, 21 July 2015

युथ को प्रेरणा देगी अरविन्द कुमार की मराठी फिल्म 'जाणिवा '

   लोकतंत्र के चार स्तंभ- न्यायपालिका , लोकतंत्र , विधाईका , मीडिया इन सभी का पालन आज के समय में  कोई नहीं करता जबकि यह लोगो के हित के लिए ही बनाये गए  है .इन दिनों देश में न्याय
व्यवस्था का मोल कोई नहीं समझता जिसके कारण लोग गुनाह करने से पीछे नहीं हटते ,इसी मुद्दे को फिल्म 'जाणिवा ' में दर्शाया गया है जिसमे एक कॉलेज में पढ़नेवाला साधारण सा  लड़का किस तरह पूरी न्याय व्यवस्था को हिला कर रख देता है यह फिल्म में बखूभी दर्शाया गया है .
  निर्माता अरविन्द कुमार की यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है,जो ३१ जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी.बिहार में छपरा जिले के रहनेवाले अरविन्द कुमार ने भोजपुरी फिल्म 'विजय तिलक ' से अपनी  फ़िल्मी करिअर की शुरुवात की थी .'जाणिवा ' इस फिल्म का ट्रेलर सलमान


खान के हाथो रिलीज़ किया गया था और सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान ' के साथ यह फिल्म प्रदर्शित होने जा रही थी और जब सलमान को पता चला की उनकी फिल्म के साथ यह फिल्म रिलीज़ हो रही है तो उन्होंने फिल्म के निर्माताओ से अनुरोध कर फिल्म की रीलीज़ डेट आगे बढ़वाई और अब फिल्म ३१ जुलाई को प्रदर्शित हो रही है .क्योंकि सलमान नहीं चाहते थे की उनकी फिल्म के साथ यह फिल्म रिलीज़ हो.
   एन्जेल प्रोडक्शन एंड ब्लू ऑय प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में मराठी फिल्मो के कई दिग्गज कलाकार नजर आएँगे जिनमे सत्या मांजरेकर ,वैभवी शांडिल्य ,अनुराधा मुखेजी,देवदत्त दानी ,संकेत अग्रवाल ,किरण कर्माकर ,रेणुका शाहने ,अतुल परचुरे और अन्य कई कलाकार शामिल है.आपको बता दे की फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे सत्या मांजरेकर अभिनेता महेश मांजरेकर के बेटे है जिन्होंने कई सुपरहिट हिंदी फिल्मो में काम किया है.


No comments:

Post a Comment