रवि किशन और मेधाज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ''पंडित जी बताई ना बियाह कब होई २' का टीज़र रिलीज़ मुंबई के चार बंगला स्तिथ रवि किशन के बंगले पर बड़े ही धूम-धाम से सम्पन हुआ. इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार और इस फिल्म के निर्माता रवि किशन मौजूद थे जिन्होंने टीज़र लांच के मौके पर अपनी ख़ुशी व्यक्त करते हुए बताया की '' मेरे लिए आज का दिन बहुत ही खास है क्योंकि आज मेरी पहली होम प्रोडक्शन फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ और मुझे पूरी उम्मीद है की मेरे दर्शक जिन्होंने अब तक मुझे इतना प्यार दिया है वे मेरी इस फिल्म को भी बहुत पसंद करेंगे .अभी हाल ही में फिल्म के दो पोस्टर जारी किये गए है और दर्शको को दोनों पोस्टर बहुत पसंद आये है .''.
फिल्म के निर्माता और फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले रवि किशन ने अपनी इस फिल्म में दर्शको के लिए मनोरंजन के साथ -साथ काफी कुछ नयापन रखा है जो अब तक के किसी फिल्म में दर्शको को देखने नहीं मिला है .फिल्म नए -नए लोकेशनों पर और सुन्दर लोकेशनों पर शूट किया गया है.इसके साथ साथ फिल्म में कई नए प्रतिभाओ को मौका दिया गया है .फिल्म का निर्देशन प्रशांत जम्मूवाला ने किया है.

No comments:
Post a Comment