फिल्म 'विजयपथ -एगो जंग' में अपने बेहतरीन अभिनय
के प्रदर्शन से दर्शको की वाह-वाहिया बटोर चुके अभिनेता आदित्य मोहन बहुत जल्द अपनी आनेवाली फिल्म में नए लुक में नजर आएंगे .फिल्म विजयपथ -एगो जंग' में एक ईमानदार पुलिस वाले की
भूमिका निभा चुके आदित्य को दर्शको ने बहुत
प
संद किया था ,लेकिन आदित्य हमेशा से ही नए-नए किरदार को अपनी फिल्म में लाना चाहते है ,जिसके लिए उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी है.
आदित्य कई सालो पहले से अभिनय करते आ रहे
है पहले पटना के कालिदास रंगालय से रंगमंच की शुरुवात की फिर कई रेम्प शो एवं कई बड़े कंपनियों के लिए फोटोशूट
भी किये .मूलतः बिहार के रहनेवाले आदित्य बचपन से ही अभिनय में रूचि रखते थे इसलिए
फिल्मो की तरह उन्होंने अपना रुख किया..बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान एवं अमिताभ बच्चन
को अपना आदर्श मानते है.उन्होंने बताया की ''भोजपुरी मेरे रग-रग में बसा है भोजपुरी
मेरी माँ है जिसके लिए मैं प्रतिदिन कुछ नया सिखने का प्रयाश करता हूँ.भोजपुरी फिल्मो
के अभिनेता मनोज तिवारी ,रवि किशन ,के अभिनय का मैं कायल हूँ.मैं उनसभी भोजपुरी दर्शको
से आग्रह करता हूँ जिस तरह आप लोगो ने भोजपुरी फिल्मो को देखकर उसे आगे बढ़ाया है उसी
प्रकार मेरी भी फिल्म को देख मुझे आगे बढ़ने में मदद करे''.'
आदित्य की फिल्म इंसाफ का डंका ' भी बहुत जल्द
प्रदर्शित किया जाएगा जिसमे आदित्य के साथ रिंकू घोष नजर आएंगी







No comments:
Post a Comment