Sunday, 31 May 2015

ठोकरें खा-खा कर सीख रही है भोली जवानी सन्नी लियोन

भले ही सन्नी लियोन ने अतीत में एडल्ट फिल्म यानि सुपर सेक्सी फिल्मों में काम किया है और आज भी उसका सेक्स बाॅम्ब ही हिन्दी फिल्मों में भी बिकता है और इसी वजह से वह ‘ए’ लिस्ट की फिल्म में शामिल नहीं की जाती है लेकिन मन की बड़ी ही भोली है
यह इंडो कैनेडियन एक्टर और हमारे हिन्दी फिल्मों की बड़े-बड़े अदाकारों की तरह नकचढ़ी और नखरीली भी नहीं है और ना ही बाॅलीवुड की नायिकाओं की तरह इगो का खबूर अपने नाक पर उगाये घूमती है। उनसे जब पूछा जाता है कि वह किस किस हीरो के साथ काम करना चाहती है तो बड़ी मासूमियत के साथ वह कहती है, ‘‘जो भी हीरो मेरे साथ काम करने को तैयार है, मैं उसी के साथ काम करना चाहूंगी’’ यानि उन्हें अच्छी तरह पता है कि यहां के बड़े हीरो सेक्सी फिल्मों की स्टार सन्नी के साथ काम करने को तैयार नहीं होते हैं। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें यह जानकर कैसा लगता है कि उन्हें ए क्लास की फिल्मों में बाॅलीवुड के फिल्म मेकर्स शामिल नहीं करते हैं, उनके अतीत की फिल्मों के कारण, तो सन्नी उदासी से जवाब देती है, ‘‘पता है, मन तो बहुत करता है कि ए क्लास की फिल्मों में काम करूं पर जो मिलेगा वही तो करना पड़ेगा, दुख होता है लेकिन पछतावा नहीं। बाॅलीवुड में मेरा कोई नहीं है इसलिए ठोकर खाकर सीख रही हूं।’’ क्या सन्नी के पक्ष में कोई नहीं होगा?

No comments:

Post a Comment