Thursday, 28 May 2015

'संग्राम' के बाद 'मोकामा जीरो किलोमीटर' लेकर आएँगे सुजीत तिवारी

   सी.पी.आय मूवीज़ के बैनर तले बनने वाली हर फिल्म को हमेशा दर्शको का ढेर सारा  प्यार मिलता रहता है क्योंकि इस बैनर की हर फिल्मे बड़े कलाकारों ,बहुचर्चित निर्देशक और लेखको के द्वारा बने होते है यही नहीं सी.पी.आय मूवीज़ के सुजीत तिवारी अपनी हर फिल्म को बहुत ही नए और अलग ढंग से दर्शको के बीच लेकर आते है .सुजीत तिवारी एक सफल निर्माता के साथ-साथ एक सफल फायनैंसर भी है जिनकी हर फिल्म सुपरहिट के झंडे गाड़ती है .
     सी.पी.आय मूवीज़ की फिल्म 'संग्राम ' की शूटिंग इन दिनों बड़े ही जोरो-शोरो से की जा रही है .इस फिल्म में पवन सिंह ,विराज भट्ट और काव्या मुख्य भूमिका में नजर आएँगे वही फिल्म के निर्देशक जगदीश शर्मा है .इस फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द समाप्त की जाएगीसी.पी.आय मूवीज़ के सुजीत तिवारी अपनी अगली फिल्म 'मोकामा जीरो किलोमीटर ' बहुत जल्द शुरू करने जा रहे है जिसका मुहूर्त हाल ही में किया गया है .

  'मोकामा जीरो किलोमीटर ' के बारे में सुजीत तिवारी ने बताया '' यह फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द शुरू की जाएगी .इस फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपली दुबे मुख्य भूमिका में नजर आंएगे .हमारी हर फिल्म में दर्शको के लिए एक मैसेज होता है और साथ ही साथ हमारी हर फिल्म पारिवारिक होती है .संग्राम और 'मोकामा जीरो किलोमीटर ' यह दोनों फिल्म भी दर्शको का पूरा मनोरंजन करेगी इसकी पूरी उम्मीद है मुझे .''

No comments:

Post a Comment