Thursday, 28 May 2015

नेहा बंसल को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

   हाल ही में हुए केऐएफ़ अवार्ड समारोह में अभिनेत्री नेहा बंसल को बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया.रविन्द्र अरोरा द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तिया मौजूद थी.खूबसूरत अभिनेत्री नेहा बंसल को यह अवार्ड उनकी फिल्म 'ढूंढ लेंगे मंजिल हम' में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए दिया गया.


 'ढूंढ लेंगे मंजिल हम' के बाद नेहा की फिल्म 'डेज़ी विला ' हाल ही में प्रदर्शित हुई है इसके साथ -साथ बहुत जल्द नेहा कन्नड़ फिल्म 'एलानुरू ' में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग पूरी हो ंचुकी है और बहुत जल्द प्रदर्शित की जाएगी.पिछले दिनों नेहा ने एक आयटम सांग शूट किया जो हिंदी फिल्म 'तन मन धन ' के लिए था .फिल्मो के साथ-साथ नेहा टीवी सीरियल्स में भी अभिनय कर रही है पुलिस फाइल्स और 'खाटू श्याम 'इन दोनों सीरियल्स में नेहा कई एपिसोड में नजर आयी है.फिल्म की शूटिंग के बाद सीरियल्स की शूटिंग में हमेशा व्यस्त रहने वाली नेहा को कई प्रिंट शूट के ऑफर्स मिलते रहते है हाल ही में उन्होंने एक नामचीन कैलेंडर के लिए फोटोशूट करवाया.

No comments:

Post a Comment