Thursday, 28 May 2015

'जान मारे पियवा हमार' लेकर आ रहे है जितेश दुबे

   बृजवा ,'मार देब गोली केहु बोली ',धर्मवीर  जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके जितेश दुबे बहुत जल्द फिल्म 'जान मारे पियवा हमार ' लेकर रहे है .काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद एक नयी स्क्रिप्ट के साथ लौटे है जितेश दुबे.अपनी हर फिल्म में दर्शको के लिए कुछ कुछ नया और मनोरंजक लेकर आनेवाले जितेश दुबे इस
फिल्म में भी दर्शको के लिए ढेर सारा मनोरंजन  का पिटारा लेकर रहे है.इस फिल्म में सुपरस्टार रवि किशन और खूबसूरत कल्पना शाह को मुख्य भूमिका के लिए अनुबद्धित कर लिया गया है .जितेश दुबे और रवि किशन ने इस फिल्म से पहले साथ में फिल्मे कर चुके है.
    इस फिल्म के निर्माता -निर्देशक के.के.वर्मा है और जुलाई से फिल्म की शूटिंग भदोही और मुजफ्फरपुर में की जाएगी .'जान मारे पियवा हमार ' फिल्म पूरी तरह से पारिवारीक फिल्म है जिसका लेखन पंकज राठोड ने किया है फिल्म में गाने काफी अच्छे और कर्णप्रिय होंगे जिसमे  गीतकार है पप्पू प्रीतम और बुलेट ब्रह्मचारी..
 निर्माता -कल्याण कुमार वर्मा,निर्देशक-.के .वर्मा,लेखक -पंकज राठोड,गीत-पप्पू प्रीतम,बुलेट ब्रह्मचारी ,पी.आर.-संजय भूषण पटियाला.

  मुख्य कलाकार-रवि किशन ,दीपक दुबे,कल्पना शाह,बृजेश त्रिपाठी ,मन्टुलाल,अरविन्द पंडित,कृष्णा ,विशाल सिंह राजपूत ,दीपक भाटिया इत्यादि .

No comments:

Post a Comment