भोजपुरी फिल्मो की हॉट और सेक्सी अभिनेत्री श्रीकंकानी अपनी फिल्मो में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगो के दिलो में बसती है .श्रीकंकानी ने मंगल फेरा ,लागल सहेनिया के डोर,नाच दुलारी नाच जैसी कई फिल्मो में अपने अभिनय से दर्शको का मनोरंजन
किया है और आगे भी करती रहेगी लेकिन आज हम आपको श्रीकंकानी दवारा किये गए होस्टिंग के बारे में बताने जा रहे है .हाल ही में श्रीकंकानी ने वर्ल्ड फेमस इंग्लिश चैनल VH1 के शो हिप -हॉप चैंपियनशिप में होस्ट बनी और पुरे शो की शूटिंग के दौरान छायी रही .
हिप -हॉप चैंपियनशिप यह एक डांस रियलिटी शो है जो हर साल किया जाता है और इस शो से जुड़ कर श्रीकंकानी ने न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री बल्कि सभी भारतीयों के लिए सम्मान प्राप्त किया है जो काफी गर्व की बात है.जयपुर की रहनेवाली श्रीकंकानी ने भोजपुरी फिल्मो से अपनी करिअर की शुरुवात की और कई हॉट फोटोशूट करवाकर हमेशा से ही सुर्ख़ियो में रही है .श्रीकंकानी न सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री है बल्कि एक सफल मॉडल भी है .उम्मीद करते है की दर्शको की चहेती श्रीकंकानी हमेशा इंडस्ट्री में छायी रहे और इसी तरह बेहतरीन काम करती रहे.

No comments:
Post a Comment