Thursday, 28 May 2015

'दुलारा ' की एडिटिंग शुरू

      आदिशक्ति एंटरटेनमेंट और  साईदीप फिल्म्स के बैनर तले बनी अनोखी  भोजपुरी  फिल्म 'दुलारा' की एडिटिंग शुरू कर दी गयी है और मुंबई में इस फिल्म की एडिटिंग जोरो-शोरो से की जा रही है.भोजपुरी फिल्मो के बहुचर्चित निर्माता -निर्देशक राजकुमा
आर.पाण्डेय की इस फिल्म में कई साल पुराने नौटंकी प्रथा को एक नए और मनोरंजन तरीके से फिल्म में दर्शाया गया है.कई सालो पहले नौटंकी लोगो के मनोरंजन के लिए की जाती थी ,पर समय के साथ-साथ इस प्रथा को भी लोग भूल गए है ,परन्तु दुलारा इस फिल्म के माध्यम से निर्देशक राजकुमार पाण्डेय एक बार फिर दर्शको के लिए नौटंकी को उजागर करने जा रहे है.
      फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे प्रदीप पाण्डेय चिंटू इस फिल्म में एक अलग तरह का किरदार निभाते नजर आएँगे जो अब तक उनके किसी फिल्म में उनको दर्शको ने नहीं देखा होगा.चिंटू का किरदार हमेशा की काफी रोमांचक और तारीफ के लायक होता है और इस फिल्म में उनके अभिनय और किरदार की जितनी तारीफ़ की जाये उतनी कम है.

   . फिल्म में अन्य कलाकारों में मनोज टाइगर,बंदनी मिश्रा,गोपाल राय,नील सिंह,पुष्पा शुक्ला,अभिलाषा ,आशुतोष खरे,जस्सी सिंह,महेश यादव,सेन दत्त सिंह,एस.पी.सिंह और अवधेश मिश्रा के साथ तमाम कलाकारों ने हिस्सा  लिया है. फिल्म के सभी गाने काफी कर्णप्रिय एवं मनोरंजक है  संगीत राजकुमार पाण्डेय गीतकार प्यारेलाल यादव,राजकुमार आर.पाण्डेय और श्याम देहाती है ,सिनेमेटोग्राफर विजय आर.पाण्डेय है नृत्य -निर्देशन कानु मुखर्जी और पप्पू खन्ना है वही मारधाड़ मसहूर फाइट मास्टर बाजीराव के द्वारा दिया गया है एडिटर गुरजंट सिंह है वही दुलारा फिल्म की कहानी दी है संतोष मिश्रा ने.

No comments:

Post a Comment