जब किसी खूबसूरत, जवान हीरोइन की आवाज भी मीठी और सेक्सी होती है तो बाॅलीवुड में उनकी डिमांड और भी ज्यादा रंग लाती है। यह बात श्रद्धा कपूर के लिए फिट बैठती है क्योंकि अपनी पिछली फिल्म ‘एक विलेन’ में श्रद्धा ने ‘गलियाँ तेरी गलियाँ ’ गाकर सिर्फ दर्शकों को ही नहीं बल्कि फिल्म मेकर्स को भी दीवाना बना दिया था, अब तो जवानी के रंग में सराबोर फिल्मों में श्रद्धा को साइन करने के लिए फिल्म मेकर्स आतुर हैं, सिर्फ यही नहीं वे यह भी चाहते हैं कि श्रद्धा एक्टिंग के साथ
-साथ उनकी फिल्मों में गाना भी गाये। श्रद्धा को भी इन आॅफर्स से इंकार नहीं लेकिन अब की बार अपनी अगली फिल्म में गाना गाने से पहले वह अपनी आवाज को और भी ज्यादा तराश लेना चाहती है इसलिए वह वायज़ माॅडयुलेशन क्लासेस लेना शुरू कर चुकी है वह म्यूजिशियन ट्रेनर सामंथा एडवर्डस से गाने की ट्रेनिंग ले रही है जिन्होंने प्रियंका चोपड़ा को भी ट्रेन किया था। पाठकों को याद दिला दूं कि श्रद्धा के ननिहाल की तरफ के कई लोग महान गायक गायिकायें हैं जैसे लता मंगेशकर, आशा भोंसले, उषा मंगेशकर, हृदयनाथ मंगेशकर यहां तक की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे भी अच्छी गाती रही, अब श्रद्धा को फिर से उनकी आने वाली फिल्म (जो फिल्म रॉक ऑन की सीक्वेल है) में गाते सुनेंगे।

No comments:
Post a Comment