एस.आर.डी फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म ''पईसा नाच नचावेला' की शूटिंग पूरी हो चुकी है जिसके निर्माता -निर्देशक राजेश कुमार सिंह है.फिल्म के टाइटल से ही दर्शक अंदाजा लगा सकते है की पूरी फिल्म पैसो के पीछे भागती हुई दिखाई देगी जहा हर रिश्ता पैसो का गुलाम होगा पर फिल्म के पोस्टर के देख यह अंदाजा भी लगाया जा सकता है की भले सब रिश्ते पैसो में तौले जाय पर प्यार एक ऐसा रिश्ता होता है जो पैसो से नहीं बल्कि दिलो से जुड़ता है और यही इस फिल्म में देखने को मिलेगा .
इस फिल्म में विकास झा,ज्योति रॉय ,तृषा खान ,अमर सिन्हा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है वही फिल्म की कहानी ,संवाद सागर सिन्हा के दवारा दिया गया है.फिल्म में सभी गाने काफी कर्णप्रिय है जिसमे संगीत एस .जमील और दीपक ठाकुर के दवारा दिया गया है जिसे दर्शक बहुत पसंद करेंगे .फिल्म में एक्शन ,रोमांस ,कॉमेडी सब देखने को मिलेगा .शूटिंग समाप्त होते ही फिल्म के निर्माता -निर्देशक पोस्ट-प्रोडक्शन के काम को जोरो-शोरो से करने की तैयारी कर रहे है ताकि फिल्म जल्द से जल्द दर्शको के मनोरंजन के लिए प्रदर्शित हो सके.
निर्माता-निर्देशक-राजेश कुमार सिंह,कथा -पठकथा -संवाद -सागर सिन्हा,सह-निर्देशक -संतोष सुमन,संगीत-एस .जमील और दीपक ठाकुर,कैमरामैन-उत्तम सिंह,अमित मिश्रा,पी.आर.ओ-संजय भूषण पटियाला.
मुख्य कलाकार-विकास झा,ज्योति रॉय ,तृषा खान ,अमर सिन्हा,शम्भू शर्मा,प्रदुमन राजा ,रामनाथ चौरसिया ,चंपा रॉय ,शिव कुमार,पूजा पाण्डेय,गुलशन,ख़ुशी ,सतीश आनंद .

No comments:
Post a Comment