Thursday, 28 May 2015

जगदीश शर्मा और पवन सिंह की अनोखी जोड़ी फिर साथ-साथ

  हिंदी फिल्मो में कई सुपरहिट फिल्मो का निर्देशन कर चुके जगदीश शर्मा ने मिथुन चक्रवर्ती से लेकर ,धर्मेन्द्र ,जितेंद्र ,अक्षय कुमार,सुनील शेट्टी ,करिश्मा कपूर ,संगीता बिजलानी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ बेहतरीन फिल्मे इंडस्ट्री को दी है .'भीष्मा,ज्वालामुखी ,देवता,जज -मुजरिम जैसी अनगिनत सुपरहिट फिल्मो का निर्देशन कर चुके जगदीश शर्मा ने हिंदी फिल्मो के साथ -साथ अनगिनत भोजपुरी फिल्मो का निर्देशन भी कर चुके है.
   इन दिनों भोजपुरी फिल्मो में व्यस्त चल रहे जगदीश शर्मा ने रंगबाज़ दरोगा,ज्वालामण्डी,एक निरहुआ सरफिरा , जैसी सुपरहिट भोजपुरी फिल्मो का निर्देशन किया है और बहुत जल्द उनकी भोजपुरी फिल्म 'लागी नाही छूटे रामा ' दर्शको के मनोरंजन के लिए प्रदर्शित होने जा रही है जिसमे पवन सिंह,प्रियंका पंडित ,काव्या,कुणाल सिंह जैसे कलाकार नजर आएँगे .29 मई से बिहार में प्रदर्शित होने जा रही यह फिल्म एक्शन,रोमांस से भरपूर फिल्म है जिसको निर्देशक जगदीश शर्मा ने आज-कल के युवा दर्शको सहित हर वर्ग के लोगो को देखने के लिए बनाई है जो अश्लीलता से बहुत दुर होगी.
   जगदीश शर्मा और पवन सिंह ने इससे पहले 5 फिल्मो में साथ में काम किया है जिनमे 'रंगबाज़ दरोगा,कुरुछेत्र शामिल है .दोनों की जोड़ी हमेशा ही दर्शको के लिए काफी मनोरंजक फिल्मे बनाती है और 'लागी नाही छूटे रामा ' भी बाकि फिल्मो की तरह सुपरहिट बनेगी .
बैनर-क्राउन फिल्म्स एवं जगदीश शर्मा प्रोडक्शन,प्रसेन्टर-निहलानी और राज ललहंदानी ,लेखक-निर्देशक-जगदीश शर्मा,गीतकार -प्यारेलाल यादव,आज़ाद सिंह,अरविन्द तिवारी,सगीत-अविनाश झा घुंघुरू ,कथा व् संवाद -मनोज सिंह,छायांकन -महेंद्र वोरीचा ,कोरिओग्राफर-रिक्की गुप्ता व् कानु मुखर्जी,फाइट-हीरा यादव.

मुख्य कलाकार-पवन सिंह,प्रियंका पंडित ,काव्या ,कुणाल सिंह,गोपाल राय,बृजेश त्रिपाठी,जय सिंह,हीरा यादव,संजय वर्मा,सीमा सिंह इत्यादि .

No comments:

Post a Comment