Friday, 29 May 2015

एल्बम 'दिल लगा के बेवफा से' कमबैक कर रहे है देव पाण्डेय

हर एक निर्देशक चाहता है की वह कुछ हटकर और सबसे अलग फिल्म दर्शको के बीच लेकर आये ताकि दर्शक उनकी फिल्म को पसंद कर सके.ऐसे ही एक निर्देशक है देव पाण्डेय जिन्होंने अपनी पहली फिल्म 'खटाईलाल -मिठाईलाल ' से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक अलग तरह की कॉमेडी फिल्म दी थी जिसमे सुपरस्टार रवि किशन ,मोनलीशा और विनय आनंद मुख्य भूमिका में थे .उसके बाद फिर से कॉमेडी फिल्म 'चंदू की चमेली 'बनाई और तीसरी फिल्म 'लावारिस ' बनायीं .इन तीनो फिल्म को दर्शको ने काफी सराहा लेकिन देव पाण्डेय इन सबसे कुछ और अलग करना चाहते थे जिसके लिए वे २ साल तक इंडस्ट्री से दूर रहे और अब वापस लौट कर आये है एक मजेदार एल्बम के साथ जिसका नाम है 'दिल लगा के बेवफा से' जिसमे हीरो यश मिश्रा पहली बार एक एक्टर के साथ-साथ एक सिंगर के रूप में दर्शको के बीच आएंगे .

'दिल लगा के बेवफा से' इस एल्बम का निर्देशन करने के बाद देव पाण्डेय का कहना है की वह फिर से अपने काम पर लौट आये है और इस एल्बम की रिलीज़ के बाद २ बड़ी फिल्मो की शुरुवात करेंगे जिसमे एक फिल्म में हीरो होंगे पवन सिंह और दूसरे में खेसारी लाल यादव.देव पाण्डेय बहुत जल्द लहरें कंपनी के लिए एक बहुत ही बड़ी हिंदी एल्बम का निर्देशन करनेवाले है जिसके निर्माण का कार्य जोरो-शोरो से किया जा रहा है.देव पाण्डेय के अनुसार एल्बम 'दिल लगा के बेवफा से' उन्हें बहुत उम्मीद है क्योंकि यह एलबम काफी बड़े पैमाने पर बनाया गया है और काफी अच्छी और मनोरंजक एल्बम है जिसमे यश मिश्रा सहित अंजना मिश्रा,प्रियंका पंडित ,पायल सेठ ,राधे कुमार और श्रवण तिवारी ने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है जो दर्शको को काफी पसंद आएगी.

No comments:

Post a Comment