जहा बात भांगड़ा की हो वह पंजाबी गाने की याद अपने आप आ जाती है क्योंकि पंजाबियों की शान है भांगड़ा डांस जिसे रेप और नए तरीके से पेश करने आ रहे है सिंगर एक्टर नव
राज हंस और रेपर दिल सिंधु जिन्होंने हाल ही में अपनी आनेवाली म्यूजिक एल्बम 'येनकेन जाहि भालदा ' के लिए फोटोशूट करवाया .
नवराज हंस जिन्हे दर्शक बहुत ही अच्छे से जानते है वे पंजाबी फिल्मो के बहुचर्चित एक्टर और सिंगर है और बॉलीवुड में भी काम कर चुके है और आगे भी उनके गाने दर्शको को सुनने मिलेंगे वही दिल संधु से भी दर्शक भलीभांति परिचित है.दिल संधु की एल्बम के गाने हमेशा ही यंगस्टर के लिए होते है जिसमे पार्टी सांग काफी मनोरंजक होते है .'पॉप-पॉप दिल संधु',नचले ओये जैसे एल्बम दिल संधु के दर्शको के बीच आ चुके है जिन्हे लोगो ने बहुत पसंद किया है.
'दिल संधु और नवराज हंस की जोड़ी जिस एल्बम के साथ दर्शको के बीच आनेवाली है वह बहुत जल्द रिलीज़ की जाएगी और जिसकी शूटिंग का काम भी जोरो-शोरो से चल रहा है .मुंबई में इन दोनों कलाकारों ने फोटोशूट के दौरान अपने आनेवाले एल्बम के बारे में बताया और पूरी उम्मीद दिलाई की उनकी आनेवाली एल्बम में भांगड़ा के साथ शानदार म्यूजिक भी होगा .
No comments:
Post a Comment