Thursday, 28 May 2015

काफी चर्चा में है प्रदीप पाण्डेय चिंटू की 'दुलारा'

. 
फिल्मे कई बनती है ,कई प्रदर्शित होती है पर जो फिल्म रिलीज़ के पहले ही इतनी चर्चा में हो उस फिल्म में जरूर ही कोई अनोखी बात होगी.आज हम बात कर रहे है भोजपुरी फिल्मो के सबसे चहिते हीरो प्रदीप पाण्डेय चिंटू की बहुत जल्द प्रदर्शित होने वाली फिल्म 'दुलारा' की जो आज-कल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है .जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है तब से िल्म को देखने की उत्सुकता काफी बढ़ गयी है क्योंकि फिल्म के पोस्टर में चिंटू दोहरी भूमिका में नजर रहे है जिनमे से एक पुरुष है तो दूसरी नारी.
चलिए अब इस दोहरी भूमिका के बारे में भी बता देते है ,दरअसल यह फिल्म नौटंकी प्रथा पर बनी है जो काफी सालो पहले लोग मनोरंजन के लिए किया करते थे जिसमे आदमी ही औरतो के कपडे पहन कर नृत्य पेश किया करते थे ,पर आज-कल के मॉडर्न युग में नौटंकी कोई नहीं करता और इसी प्रथा को जिवंत किया है चिंटू ने अपने फिल्म 'दुलारा' में .हमेशा की तरह चिंटू इस फिल्म में भी अपने अभिनय द्वारा दर्शको का दिल जीतेंगे 

No comments:

Post a Comment